देश में 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना वायरस के 45903 नए मामले, 490 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी नहीं टला है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,903 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 85,53,657 हो गई है। वहीं 490 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,26,611 हो गई है। 2,992 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 5,09,673 रह गए हैं। 48,405 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 79,17,373 हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 85.53 लाख, 24 घंटे में 45,903 नए COVID-19 मामले |वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on monday, total coronavirus cases on monday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on monday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मध्य प्रदेश में एक दिन के भीतर 891 नए मामले, 11 मौत और 688 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,77,359 हो गए हैं, जिसमें 1,66,403 रिकवरी और 3,028 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 7,928 हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2247 नए मामले, 1858 डिस्चार्ज और 26 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 23,249 हैं। अब तक कुल 4,67,108 डिस्चार्ज और 7206 मौतें दर्ज हुई हैं। महाराष्ट्र में 5,092 नए मामले, 8,232 रिकवरी और 110 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,19,858 हो गई है, जिसमें 96,372 सक्रिय मामले, 15,77,322 रिकवरी और 45,240 मौत शामिल हैं। रिकवरी रेट 91.71 फीसदी है।

    मणिपुर ने पिछले 24 घंटों में 245 नए कोविड-19 मामले, 358 रिकवरी और 3 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 20,376 हो गए हैं, जिसमें 17,072 रिकवरी, 3,107 सक्रिय मामले और 197 मौतें शामिल हैं। रिकवरी रेट 83.78 फीसदी है। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,237 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 8,42,967 हो गई है, जिसमें 21,403 सक्रिय मामले, 8,14,773 रिकवरी और 6,791 मौत शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 555 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामले बढ़कर 98,892 हो गए हैं, जिनमें 5,678 सक्रिय मामले, 91,681 रिकवरी और 1,533 मौत शामिल हैं।

    असम में कोरोना वायरस के 152 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 943 संक्रमितों की मौत हुई है। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के चलते 77 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दिन में 7700 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बीते कुछ दिनों से काफी उछाल देखी जा रही है। यहां एक दिन में कुल 7745 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 529 हो गई है, हालांकि एक दिन में 6069 मरीज ठीक भी हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+