देश में एक दिन के भीतर आए कोरोना के 43893 नए मामले, कुल केस 80 लाख के करीब हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एक दिन के भीतर देश में 43,893 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 508 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 79,90,322 हो गई है। जिसमें 6,10,803 सक्रिय मामले, 72,59,509 रिकवर मामले और 1,20,010 मौत शामिल हैं। भारत में पिछले 5 हफ्तों से कोरोना वायरस के औसत दैनिक नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 80 लाख के करीब, 24 घंटे में 43,893 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on wednesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण ने बताया, भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 75,600 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। पिछले 5 सप्ताह के औसत के आधार पर हम अभी भी प्रतिदिन 11 लाख टेस्ट करते हैं। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 86 मौतें दर्ज की गई हैं। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 5700 मामले सामने आए हैं। अब रिकवर मामलों की संख्या 72 लाख से ज्यादा हो गई है। जो विश्व में सबसे अधिक है। हमने देश में 10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट कर लिए हैं। हमारा रिकवरी रेट 90 फीसदी से अधिक हो गया है।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 80 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,607 है, जिसमें 374 सक्रिय मामले और 2,233 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। झारखंड में 318 नए कोविड-19 मामले, 506 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 1,00,224 है, जिसमें 93,874 रिकवरी, 876 मौतें और 5,474 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में 5,363 नए मामले, 7,836 रिकवरी और 115 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या 16,54,028 हो गई है, जिसमें 14,78,496 रिकवरी और 43,463 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,31,544 हैं।

    वहीं मुंबई में 801 नए मामले, 1,043 रिकवरी और 23 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,52,888 हो गए हैं, जिनमें 2,22,501 रिकवरी और 10,122 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 19,290 हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4,853 नए मामले, 2,722 रिकवरी और 44 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 3,64,341 हो गए हैं, जिसमें 3,30,112 रिकवर मामले और 6,356 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 27,873 हैं। लद्दाख में 45 नए मामले और 90 रिकवरी दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश में 514 नए कोविड-19 मामले, 8 मौतें और 1,010 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,68,483 हो गए हैं, जिनमें 2,898 मौतें और 1,55,232 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 10,353 हैं।

    जम्मू और कश्मीर में 452 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू संभाग से 194 और कश्मीर संभाग से 258 मामले दर्ज किए गए हैं। 6,990 सक्रिय मामलों, 84,236 रिकवरी और 1,451 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 92,677 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 2,901 नए मामले और 19 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे राज्य के कुल मामले 8,11,825 हो गए हैं। सक्रिय मामले 27,300 हैं। अभी तक संक्रमित लोगों में से कुल 6,625 की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2018 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 26,267 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,40,847 हो गई है।

    दिल्ली में कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में दर्ज हुए 4853 नए केस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+