देश में 24 घंटों के भीतर कोरोना के रिकॉर्ड 57,117 नए केस, कुल मामले 17 लाख के करीब

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। आए दिन सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कुल मामले अब 17 लाख के करीब हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 मौतें हुई हैं। अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। जिसमें 5,65,103 सक्रिय मामले, 10,94,374 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले और 36,511 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India:देश में मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब, 57 हजार से ज्यादा नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, covid-19, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर

    कहां कितने मामले?

    हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों की संख्या 2,564 हो गई है। राज्य में अब कुल 1,076 सक्रिय मामले, 1,459 रिकवरी दर्ज की गई हैं और मरने वालों की संख्या 12 है। राजस्थान में 1147 नए मामले और 13 मौतें दर्ज की गई हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 42,083 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 2,496 नए मामले और 45 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में 20,233 सक्रिय मामले, 48,374 डिस्चार्ज मामले और 1,581 मौतों सहित राज्य में कुल मामलों की संख्या 70,188 हो गई है। गोवा में 209 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 5913 हो गई है, जिनमें 1657 सक्रिय मामले और 4211 रिकवर मामले शामिल हैं, मरने वालों की संख्या 45 है।

    महाराष्ट्र में 10,320 नए मामले और 265 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 4,22,118 हो गए हैं, जिसमें 2,56,158 डिस्चार्ज और 14,994 मौतें शामिल हैं और सक्रिय मामले 1,50,662 हैं। यहां एक दिन में 1100 नए मामले और 53 मौतें दर्ज की गई हैं, मुंबई में मामलों की कुल संख्या 1,14,287 है। जबकि रिकवर और डिस्चार्ज मामलों की कुल संख्या 87,074 है। मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। यहां सक्रिय मामले अब 77 हैं। धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 2556 है।
    उत्तराखंड में 118 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,897 है। बीमारी से अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    मणिपुर में कोरोना वायरस के 116 नए मामले और 1 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,621 हो गए हैं, जिनमें से 931 मामले सक्रिय हैं। अब तक बीमारी से 5 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 711 नए मामले और 4 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामले 34,965 हो गए हैं, जिनमें 28,227 रिकवरी और 421 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6,317 है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 5,483 नए मामले सामने आए हैं और 84 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामले 1,24,115 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 72,005 है।

    तमिलनाडु में 5,881 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 97 मौतें दर्ज की गई हैं, अब कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है, जिनमें 1,83,956 डिस्चार्ज और 3,935 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 490 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से जम्मू संभाग से 143 और कश्मीर संभाग से 347 मामले हैं। मामलों की कुल संख्या 20,359 है, जिसमें 7,765 सक्रिय मामले, 12,217 रिकवरी और 377 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1195 नए मामले सामने आए हैं और 27 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां कुल मामले 1,35,598 हो गए हैं, कुल मौतों का आंकड़ा 3963 है और सक्रिय मामलों की संख्या 10,705 है।

    भारत में जल्द शुरू हो सकता है ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल, CDSCO ने दिखाई हरी झंडी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+