देश में 24 घंटों के भीतर कोरोना के रिकॉर्ड 55,079 नए केस, कुल मामले 16 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सर्वाधिक नए मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मामले अब 16 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बीते 24 घंटों में 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब कुल मामलों की संख्या 16,38,871 हो गई है। इसमें 5,45,318 सक्रिय मामले, 10,57,806 ठीक/डिस्चार्ज मामले और 35,747 मरीजों की मौत शामिल है। भारतीय चिकितसा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है कि देश में 30 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,88,32,970 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 6,42,588 सैंपलों का टेस्ट गुरुवार को किया गया है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1,159 नए मामले सामने आए हैं और 22 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल संक्रमित मामले 60,285 हो गए हैं, जिसमें 13,793 सक्रिय मामलों सहित, 44,074 ठीक/डिस्चार्ज और 2,418 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 1093 नए पॉजिटिव मामले, 1091 रिकवर और 29 मौतें दर्ज हुई हैं। अब कुल मामले बढ़कर 1,34,403 हो गए हैं, जिसमें 1,19,724 रिकवर और 3936 मौतें शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने बाताया कि गुरुवार को 5531 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 13,944 रैपिड एंटीजन टेस्ट आयोजित किए गए। अब तक हुए कुल 10,13,694 टेस्ट किए जा चुके हैं।
हरियाणा में 623 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 34,254 है। राज्य में 6,497 सक्रिय मामले हैं और 417 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में एक दिन में 13 मौतें और 834 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 30,968 है, जिसमें 21,657 रिकवर, 8,454 सक्रिय मामले और 857 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1,156 नए मामले और 13 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 40,936 है, जिसमें 11,038 सक्रिय मामले और 667 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में मामले बढ़कर 2,506 हो गए हैं। राज्य में 1,090 सक्रिय मामले, 1,387 रिकवर और अब तक कुल 12 मौतें हुई हैं।
झारखंड में 371 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 10,399 हो गए हैं जिसमें 6,120 सक्रिय मामले, 4,176 रिकवर और 103 मौतें शामिल हैं। तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1,811 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,717 है, जिसमें 44,572 ठीक हो चुके मामले और 505 मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications