कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए 19,459 नए मामले, 380 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थम नहीं रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 19,459 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 380 मरीजों की मौत हुई है। भारत में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,48,318 है। इसमें 2,10,120 सक्रिय मामले, 3,21,723 ठीक / विस्थापित / डिस्चार्ज और 16,475 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 5.50 लाख के करीब, 19459 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, health ministry, coronavirus india, coronavirus cases in india, coronavirus deaths in india, india coronavirus, कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत में कोरोना वायरस, कोरोना वायरस भारत, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले

    बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के मुताबिक बीते 24 घंटों में बीएसएफ के 21 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इस दौरान 18 जवान ठीक भी हुए हैं। अब फोर्स में 305 सक्रिय मामले हैं और 655 जवान इस वायरस से ठीक हो गए हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 28 जून तक टेस्ट किए गए सैंपल्स की कुल संख्या 83,98,362 पहुंच गई है। जिसमें से 1,70,560 नमूनों का टेस्ट रविवार को किया गया है।

    कहां कितने मामले?

    तेलंगाना में 983 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 14,419 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 247 हो गया है। मध्यप्रदेश में 221 नए केस सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं, कुल मामलों की संख्या 13186 है और राज्य में 2545 सक्रिय मामले हैं। मृतकों का आंकड़ा 557 है। हरियाणा में 402 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 13829 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। वहीं गोवा में 70 नए केस आने के बाद कुल मामलों की संख्या 1198 हो गई है, जिसमें 717 सक्रिय मामले और 3 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में 327 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 8 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17271 है और मृतकों का आंकड़ा 399 है। जम्मू और कश्मीर में 127 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 7093 है जिसमें 2693 सक्रिय मामले, 4316 ठीक और 94 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 5493 नए मामले सामने आए हैं और 156 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई है जिसमें 70,607 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1267 नए मामले सामने आए हैं जिसमें बेंगलुरु शहर से 783 मामले शामिल हैं और कुल मामलों की संख्या 13190 है। यहां एक दिन में कोरोना वायरस से 16 की मौत हुई हैं और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 207 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 572 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 10 मौतें हुई हैं। जबकि 404 लोग ठीक हुए हैं। अब यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,283 हो गई है। उत्तराखंड में 32 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,823 हो गई है।

    दिल्ली में 2889 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 65 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 83077 हो गई है जिसमें 27847 सक्रिय मामले, 52607 ठीक मामले और 2623 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 902 है जिसमें 367 सक्रिय मामले, 515 ठीक हो चुके मामले और 7 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 3,940 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 54 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 82,275 है जिसमें 45,537 डिस्चार्ज, 35,656 सक्रिय मामले और 1,079 मौतें शामिल हैं।

    Oxford-AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन रेस में सबसे आगे, इंसानों पर हो रहा ट्रायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+