लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद दिल्ली की सड़कों से हटाए गए 12 हजार से अधिक पोस्टर और होर्डिंग्स

नई दिल्ली। रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों का ऐलान होने के बाद देश भर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद केवल दिल्ली में लगभग 12 हजार से अधिक पोस्टर, बैनर होर्डिंग्स उतरवाए गए है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चुनाव की तारीखों के ऐलान के 24 घंटे के भीतर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटा गया है।

Total 12011 posters hoardings removed within 24 hours in delhi from date of announcement of elections

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में 50, पूर्वी दिल्ली नगरपालिका परिषद में 1020, दक्षिणी दिल्ली नगरपालिका परिषद में 1350 और उत्तर में दिल्ली कैंट बोर्ड इलाके से 9591 पोस्टर हटा दिए गए हैं। इतना ही नहीं निगम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति पोस्टर व होर्डिग्स लगाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर मुकदमा कराया जाएगा।

सात चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि चुनाव आयोग सात चरणों में लोक सभा चुनाव कराने का फैसला किया है। जिसके तहत पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को, दूसरे चरणे के लिए 18 अप्रैल को, तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को, पांचवें चरण के लिए 6 मई, छठवें चरण के लिए 12 मई को और सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। तारीखों के हिसाब से देखे तो दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए 12 मई को वोटिंग होगी। फिलहाल दिल्ली की सभी सात सीटें पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्‍ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली, पश्‍चिम दिल्‍ली की सीट बीजेपी के कब्जे में हैं। जबकि मतगणना 23 मई को होगी और उसी दिन फैसला हो जाएगा की केंद्र की गद्दी किस पार्टी को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के वोट की अपील को केजरीवाल ने बताया झूठा, लगाया यह आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+