जोरू नहीं अपनी सास का गुलाम है देश का नंबर वन चेन स्नैचर, जानिए क्यों?
नासिर ने बताया कि अब मैं गिरफ्तार हो गया हूं तो मेरी सास अपनी बेटी के लिए दूसरा पति ढूंढ लेगी। आपको बता दें कि नासिर उस महिला की बेटी का तीसरा पति है। उसके पहले दो पति फिलहाल जेल में बंद हैं।
मुंबई। नासिर खान उर्फ समीर अली, जरायम की दुनिया में इसे देश का टॉप चेन स्नेचर कहा जाता है। नासिर के बारे में तो यहां तक कहते सुना गया है कि इसका हाथ जब उठता है और जब नीचे आता है तो एक चेन के साथ। लेकिन नासिर खान के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां पूछताछ में सामने आया है कि नासिर खान अपनी सास का गुलाम है। इतना ही नहीं नासिर की सास जिसे सभी 'मम्मा' नाम से बुलाते हैं चेन स्नेचिंग का पूरा ऑपरेशन कंट्रोल करती है।

सास के इशारे पर करता था चेन स्नेचिंग
36 साल का नासिर खान ठाणे के अंबावली इलाके का रहने वाला है। नासिर को कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद नासिर को ठाणे लाया गया। यहां पूछताछ में में नासिर ने बताया कि उसकी सास पूरे देश में चेन स्नैचिंग का नेटवर्क चलाती है। उसने बताया कि वो अपनी सास के इशारों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

इसीलिए सास ने करवाई थी शादी
नासिर ने पूछताछ में बताया कि वह महिला सिर्फ अपराध के इस नेटवर्क को ही नहीं चलती बल्कि अपने परिवार को भी पूरी तरह कंट्रोल में रखती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी की शादी खान से इसलिए की क्योंकि उसे लगता था कि वह उसका नेटवर्क चला सकता है।

अब बेटी के लिए ढूंढेगी दूसरा पति
नासिर ने बताया कि अब मैं गिरफ्तार हो गया हूं तो मेरी सास अपनी बेटी के लिए दूसरा पति ढूंढ लेगी। आपको बता दें कि नासिर उस महिला की बेटी का तीसरा पति है। उसके पहले दो पति फिलहाल जेल में बंद हैं। वो अपनी बेटी की शादी उसी आदमी से करती थी जिसे देखकर उसे लगता था कि वह उसके नेटवर्क को चला सकता है।

नासिर के पास है बैंक बैलेंस, बंगला और गाड़ी
पुलिस ने बताया कि नासिर खान के पास दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में एक बंगला है, टिटवाला में दो फ्लैट और 6 एकड़ जमीन है और ऐंबी वैली के पास भी प्रॉपर्टी है। नासिर के पास कई महंगी गाड़ियां और 7 आईफोन हैं। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने कभी अपने घर में खाना नहीं बनाया है। खाना रेस्तरां से ही आता है। खान का कहना है कि ये सभी प्रॉपर्टी उसकी सास के नाम पर हैं।

ड्रग्स के लिए सास रोजाना देती थी 2000 रुपए
पुलिस ने बताया कि नासिर ड्रग्स का आदी है। उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसकी सास उसे रोजाना 2000 रुपये देती है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications