टिकट खरीदना हुआ आसान, टिकट के लिए प्रभु की 10 घोषणायें
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट को पेश करते हुए आम यात्रियो को टिकट खरीदते समय होने वाली समस्या को खास तवज्जो दी है। रेल मंत्री ने टिकट खरीदते समय होने वाली समस्याओं को खत्म करने के लिए कई घोषणाएं की हैं।
टिकट खरीदते समय समस्याओं से निपटने के लिए प्रभु के 10 मंत्र।
1- ट्रेन ना छूटे इसके लिए 5मिनट टिकट की योजना शुरु की जाएगी। जिससे यात्री महज 5 मिनट में टिकट खरीद सके।
2- 120 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकेंगे।
3- डेबिट कार्ड से टिकट बुकिंग के लिए मशीनें लगाई जाएंगी।
4- वरिष्ठक नागरिकों के लिए लोअर बर्थ की सुविधा होगी।
5- हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में मिलेंगे ई टिकट।
6- स्मार्ट फोन पर बिना रिजर्वेशन वाला टिकट भी लिया जा सकता है।
7- वरिष्ठ नागरिकों के लिए मिडिल बर्थ की सुविधो होगी।
8- विकलांगों के लिए टिकट की अलग से व्यवस्था होगी।
9- डेबिट कार्ड के जरिए भी टिकट खरीदा जा सकता है।
10- रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट मशीन की सुविधा होगी।













Click it and Unblock the Notifications