VIDEO: तूफान फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज, फरहान अख्‍तर का 'अज्‍जू भाई' कैरेक्‍टर देख छूट जाएंगे पसीने

मुंबई। पिछले काफी समय से फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'तूफान' चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब वो इंतजार खत्‍म हो गया है। फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्‍म 16 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। जिसका नाम अजीज खान है। यह फिल्‍म ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह भी फिल्म के नाम की तरह ही तूफान है। 'तूफान' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं।

एक लोकल गुंडे की बॉक्‍सर बनने की कहानी

एक लोकल गुंडे की बॉक्‍सर बनने की कहानी

'तूफान' का ट्रेलर दर्शकों को एक स्थानीय गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर पर ले जाता है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। 'तूफान' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

2 अक्‍टूबर 2020 को रिलीज होनी थी ये फिल्‍म

2 अक्‍टूबर 2020 को रिलीज होनी थी ये फिल्‍म

इस फिल्म की रिलीज काफी समय से अटकी हुई थी। कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी। ये फिल्म गांधी जयंती पर दो अक्टूबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन नहीं हो पाई। उसके बाद खबर आई है कि 18 सितंबर 2020 को रिलीज होगी, लेकिन तब भी ऐसा नहीं पाया।

आप भी देखिए ट्रेलर

बॉक्सिंग कोच के किरदार में परेश रावल हमेशा की तरह मजबूत नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके एक्सप्रेशन अच्छे लग रहे हैं। इतना तय है कि ट्रेलर देखने के बाद एक बार को फिल्म देखने की उत्सुकता तो जागती हैं क्योंकि मोटिवेशनल फिल्में कोरोना महामारी के निराशाजनक दौर में एक टॉनिक के तौर पर काम कर सकती हैं। देखिए ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+