Tomato per kg price: देश के प्रमुख शहरों में जानिए आज के टमाटर के भाव

Tomato price per kg: टमाटर के दाम में कुछ दिनों में ही आग लग गई है। देश भर के बाजारों में टमाटर की कीमतें 80 से 120 रुपए की रेंज में बिक रहे हैं। कुछ बाजारों में इसके 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की जानकारी है। चंद रोज पहले यही टमाटर 20 से 30 रुपए तक भी मिल रहे थे।

दरअसल, टमाटर के थोक भाव में ही बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। अचानक उत्पादन में गिरावट और माल खराब होने से यह थोक बाजार में भी 65 से 70 रुपए या इससे भी महंगा बिकने लगा है। टमाटर की कीमतों में अचानक इतनी तेजी आने की कई वजहें हैं।

tomato price today

टमाटर के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?
टमाटर का दाम बढ़ने के कई कारण बताए जा रहे है। पहले अत्यधिक गर्मी की वजह से उत्पादन घट गया। फिर देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश बहुत देर से शुरू हुई; और जब बारिश शुरू हुई तो देश के कई हिस्सों में फसलें खराब हुईं और रखा हुआ माल भी सड़ना शुरू हो गया।

tomato price today

रॉकेट की रफ्तार से बढ़े टमाटर के भाव
इससे पहले टमाटर के दाम इतने गिरे हुए थे कि इसकी खेती ने किसानों को भी निराश किया था। क्योंकि, मई महीने में इसके लिए किसानों को 3 से 5 रुपए किलो भी मिलना बहुत मुश्किल था। बहरहाल, पिछले हफ्ते से टमाटर की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी हैं।

tomato price today

80 से 120 रुपए तक बिक रहे हैं टमाटर
अभी देश भर के बाजारों में टमाटर 80 रुपए से लेकर 120 रुपए तक मिल रहे हैं। कहीं-कहीं इसके 140 रुपए तक बिकने की सूचना है। खासकर देश के जितने भी बड़े शहर हैं, वहां तो यह सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है और इसकी कीमत जानकर ही लोग 'लाल' हो जा रहे हैं।

tomato price today

दिल्ली से लेकर बेंगलुरू तक बढ़ गए टमाटर के दाम
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में टमाटर अभी 80 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी यह 100 रुपए किलो मिल रहा है। बेंगलुरु में रहने वाली पारुल नाम की एक महिला ने बताया है, 'पिछले हफ्ते ही टमाटर 40 से 50 रुपए किलो मिल रहा था। अब अचानक 100 रुपए हो गया है। दूसरी सब्जियों के भी भाव बढ़ गए हैं।'

tomato price today

यूपी से पंजाब और मध्य प्रदेश तक 100 रुपए किलो बिक रहा टमाटर
उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी टमाटर का भाव 100 रुपए को छू रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी लोग 80 से 100 रुपए किलो टमाटर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

कुछ मंडियों में 130 से 140 रुपए तक पहुंचा दाम
लोगों को खाने में स्वाद के लिए टमाटर चाहिए। दाम बढ़ने का असर ये हुआ है कि जो लोग एक बार में दो-ढाई किलो खरीदते थे, वह पाव या आधा किलो से ही काम चलाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ मंडियों में तो टमाटर की खुदरा कीमतें 130 से 140 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं।

tomato price today

कीमतें अभी ऊंची बने रहने की संभावना
टमाटर बेचने वालों का कहना है कि बारिश की वजह से पुराना और लोकल माल खराब हुआ है। इसलिए, उन्हें बाहर से मंगवाना पड़ रहा है और पीछे से ही टमाटर बहुत महंगे आ रहे हैं। अभी जिस तरह से हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में ज्यादा बारिश हुई है, उससे नई फसल आने पर भी सवाल खड़े हुए हैं, इसलिए कीमतें ऊंची रहने की आशंका बन गई है।

कोलार में 15 केजी केरेट 1,100 रुपए में बिका
द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते से टमाटर के भाव अचानक इसलिए बढ़ने लगे हैं, क्योंकि हरियाणा और यूपी से सप्लाई कम हो गई है। अभी टमाटर बेंगलुरु से आ रहे हैं। रविवार को कोलार के होलसेल एपीएमसी मार्केट में टमाटर के 15 किलो का केरेट 1,100 रुपए के बिके। ये टमाटर जब बाजार में पहुंचेंगे तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+