सबके सामने कपड़े उतारने वाली अभिनेत्री के खिलाफ टॉलिवुड ने लिया यह फैसला

नई दिल्ली। तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजह से बीच सड़क पर कैमरे के सामने टॉपलेस होने वाली नवोदित फिल्म अभिनेत्री श्री रेड्डी की मुश्किल बढ़ गई है। तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था ने श्री रेड्डी को फिल्म एसोसिएशन का सदस्य बनाने से इनकार कर दिया है। दरअसल जिस तरह से श्री ने हैदराबाद में फिल्म चैंबर ऑफिस के सामने कैमरे के सामने अपने कपड़े उतारे उसके बाद से इंडस्ट्री उनके व्यवहार से काफी नाराज है।

भारी पड़ा कपड़े उतारना

भारी पड़ा कपड़े उतारना

मूवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन के सदस्य शिवाजी राजा ने कहा कि श्री के व्यवहार की वजह से उन्हें इसकी सदस्यता नहीं दी जा सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि श्री ने संस्था में अपने रजिस्ट्रेशन के लिए इस घटना से पहला अपना नाम दिया था। लेकिन उस वक्त उन्होंने इस फॉर्म को सही से नहीं भरा था, जिसकी वजह से उन्हें उस वक्त सदस्यता नहीं दी गई थी। लेकिन अब संस्था ने श्री के व्यवहार के बाद उन्हें इसकी सदस्यता देने से इनकार कर दिया है। इसे भी पढ़ें- कौन हैं कास्टिंग काउच के विरोध में कपड़े उतराने वाली एक्‍ट्रेस, डायरेक्‍टर्स पर लगाया न्‍यूड VIDEO मांगने का आरोप

लगाए थे सनसनीखेज आरोप

लगाए थे सनसनीखेज आरोप

आपको बता दें कि श्री ने शनिवार को लोगों के सामने काम नहीं मिलने के विरोध में अपने कपड़े उतार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्थानीय कलाकारों को काम नहीं दिया जा रहा है, बल्कि मुंबई की लड़कियों को यहां काम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि वह लाखों रुपए में ही काम करने के लिए तैयार हैं, जबकि मुंबई की लड़कियों को यहां करोड़ो रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म असोसिएशन ने जानबूझकर उन्हें इसकी सदस्यता नहीं दी थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

श्री के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए असोसिएशन का कहना है कि पिछले कई वर्षो में अभिनेत्री को कई काम मिले हैं, ऐसे में उसका यह आरोप कि उसे काम नहीं मिलता है, यह गलत है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ पब्लिक में आपत्तिजनक व्यवहार का मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+