जेटली के जाने से बेहद दुखी सिब्बल ने शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखा-क्रिकेट में साथ-साथ

Recommended Video

    Arun Jaitley - Kapil Sibal सियासत में विरोधी पर क्रिकेट की पिच पर जोड़ीदार थे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नई दिल्ली। आज पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जायेगा और दोपहर दो बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

    जेटली से जाने से काफी दुखी हैं जेटली

    जेटली से जाने से काफी दुखी हैं जेटली

    जेटली के जाने से केवल भाजपा ही दुखी नहीं बल्कि विरोधी दल भी दुखी हैं, कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल और अरुण जेटली सियासी मैदान में भले ही विरोधी रहे हों लेकिन उनके संबंध राजनीति से इतर दोस्ताना भी थे, जिसका प्रमाण वो तस्वीर है, जो कि सिब्बल ने जेटली के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर शेयर की है, कपिल सिब्बल ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्रिकेट में साथ-साथ।'

    'बीजेपी आज जहां भी है, इसमें जेटली का बड़ा योगदान'

    तस्वीर में दोनों ही लोग बैट लिए क्रिकेटर की तरह दिख रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं, सिब्बल ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'बीजेपी आज जहां भी है, इसमें जेटली का बड़ा योगदान है। वह अपनी विचारधारा के प्रति बेहद वफादार थे। हमने उस शख्स को खो दिया है जिसकी देश को लंबे वक्त तक जरूरत थी।'

    जेटली में अद्भुत क्षमता और विलक्षण प्रतिभा थी: सिब्बल

    जेटली में अद्भुत क्षमता और विलक्षण प्रतिभा थी: सिब्बल

    उन्होंने कहा कि जेटली में अद्भुत क्षमता और विलक्षण प्रतिभा थी और कॉलेज के दिनों से ही वह अपनी विचारधारा पर अडिग थे, जेटली ऐसे शख्स थे जो राजनीति में ही सांस लेते थे और पूरा जीवन देश को दे दिया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता के रूप में उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।

    जेटली के निधन पर सोनिया गांधी ने भी दुख प्रकट किया है

    जेटली के निधन पर सोनिया गांधी ने भी दुख प्रकट किया है

    आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी दुख जाहिर किया , सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के निधन के बाद उनकी पत्नी संगीता जेटली को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि अरुण जेटली ने तमाम राजनीतिक दलों में अपने मित्रों को अपनी ओर आकर्षित किया, जेटली बेहद ही निर्दयी बीमारी से पूरी ताकत और जबरदस्त उत्साह से लड़े, मैं आपके प्यारे पति के निधन से बहुत दुखी हूं और आपके दुख के साथ हूं, ईश्वर से कामना है कि अरुण जेटली की आत्मा को शांति मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+