Todays big news: आज जिन बड़ी खबरों पर रहेगी नज़र
नई दिल्लीः आज सोमवार है और हम आपके लिए लाए हैं वो खबरें, जिन पर दिनभर नजर बनी रहेगी। शुरुआत करेंगे देश की राजधानी दिल्ली से-

केजरीवाल सरकार की बढ़ी मुसीबतें
आम आदमी नेता और केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी और केस की जांच के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तीन संपत्तियों के कागजात, 2 करोड़ रुपये की डिपोजिट स्लिप्स, उसकी कंपनी की 41 चेकबुक बरामद की हैं।

आज शुरू होगी संसद की कार्यवाही
आज से संसद कार्यवाही शुरू होगी। राज्यसभा और लोकसभा में राष्ट्रपति को Motion of Thanks दिया जाएगा।

सऊदी अरब जाएंगी सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 6 से 8 फरवरी तक तीन दिन की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगी।

छत्तीसगढ़ असेंबली का बजट सत्र शुरू होगा
- देश की नई शिक्षा नीति तैयार करने के लिए गठित मानव संसाधन विकास मंत्रालय की समिति 31 मार्च तक रिपोर्ट सौंपेगी।
- आज गर्वनर बलरामजी दास टंडन के भाषण के साथ छत्तीसगढ़ असेंबली का बजट सत्र शुरू होगा।
- यह भी पढ़ें- मैक्सिको: फायरिंग में 6 लोगों की मौत, 14 घायल












Click it and Unblock the Notifications