Today in Politics: रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, 3 राज्यों के CM के नाम पर आज लग सकती है मुहर
आज भारतीय जनता पार्टी की काफी अहम बैठक होने जा रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ती राज्यों में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि इन तीनों ही राज्यों के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर यह बैठक होने जा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर आज होने वाली इस बैठक में मुहर लग सकती है।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ये तीनों राज्य इसलिए भी काफी अहम हैं क्योंकि इन तीन राज्यों में लोकसभा की कुल 65 सीटे हैं, ऐसे में इन राज्यों में जीत भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले संजीवनी देने का काम करेगी। गौर करने वाली बात है कि अगले वर्ष की शुरुआत में ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
हालांकि कांग्रेस को तीन अहम राज्यो में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमे से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा है लेकिन कांग्रेस के लिए तेलंगाना जरूर राहत की सांस लेकर आया।
आज रेवंत रेड्डी लेंगे शपथ
पार्टी ने यहां पहली बार बहुमत हासिल किया है और प्रदेश में अगली सरकार का गठन करने जा रही है। रेवंत रेड्डी को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। रेवंत रेड्डी आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राहुल-प्रियंका शामिल हो सकते हैं
सूत्रों की मानें तो रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि रेवंत रेड्डी के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुहर लगाई, जिसके बाद रेवंत रे्डी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकातकी थी। इसके अलावा वह प्रियंका गांधी से भी मिलने के लिए पहुंचे थे।
संसद सत्र में आज
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा जारी रहेगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने 5 दिसंबर को राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही अमित शाह जम्मू कश्मीर से जुड़े तीनों बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications