Today in Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक, आज वाराणसी जाएंगे सीएम योगी

Today in Politics: कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण किया। इस बीच आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक भोपाल में होने जा रही है, जिसमे विपक्ष के नेता के चुनाव पर चर्चा होगी।

yogi adityanath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिबर को वाराणसी के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंच रहे हैं।

केंद्र सरकार और रेलवे की कई परियोजनाओं को यहां जोड़ा जा रहा है, इसका जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। मुख्मयंत्री के आगमन को देखते हुए मिर्जामुराद में किसान इंटर कॉलेज में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी सीएम योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे, इसके लिए पंडाल और हेलीपैड बन गए हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जिस तरह से सुरक्षा में चूक हुई उसके बाद यह मामला सुर्खियों में है। ऐसे में आज भी इस मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हो सकते हैं। सदन के भीतर स्मोक अटैक की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। सभी आरोपियों को स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है।

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने सरकार पर दबाव बनाने का फैसला लिया है और गृहमंत्री से इस मामले में बयान देने की मांग की है। इसके साथ ही विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने पर विचार कर रही है।

विपक्षी दलों का आरोप है कि दो आरोपियों को भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की वजह से एंट्री मिली थी। कई दलों के नेताओं ने ओम बिरला के साथ मुलाकात के दौरान मांग की है कि गृह मंत्रालय संसद की सुरक्षा की समीक्षा करे और सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+