Today in Politics: PM मोदी पीलीभीत और चेन्नई में करेंगे रोड शो, के. कविता की आज कोर्ट में पेशी
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आज मंगलवार (09 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, मध्य प्रदेश के बालाघाठ और तमिल नाडु के चेन्नई में रोड शो करेंगे।
भाजपा ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश के बालाघाट में चुनावी रैली करेंगे।

पीएम मोदी इसके बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी शाम 6.30 बजे चेन्नई में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी आज से तमिलनाडु के चार दिनों के दौरे पर रहेंगे।
अमित शाह आज रहेंगे असम के दौरे पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से असम दौरे पर होंगे। यहां वह कई जगहों चुनावी जनसभा करेंगे। अमित शाह दोपहर 01:30 बजे उत्तरी लखीमपुर के चुकुली भोरिया में चुनावी जनसभा करेंगे। अमित शाह शाम 6 बजे तिनसुकिया के चालिहा नगर से जनसभा करेंगे।
दिल्ली शराब घोटालाः आज कोर्ट में पेश होंगी के. कविता
बीआरएस एमएलसी के. कविता की आज कोर्ट में पेशी है। के. कविता की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। दिल्ली शराब घोटाले मामले में के कविता गिरफ्तार की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को के कविता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि के. कविता मनी लॉन्ड्रिंग अपराध, सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश में सक्रिय रूप से शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications