Today in Politics: PM मोदी आज बिहार, बंगाल और MP में करेंगे चुनावी रैली, नड्डा रहेंगे तमिलनाडु में

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आज रविवार (07 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में चुनावी रैली करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह बिहार, दोपहर में बंगाल और शाम को मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा करेंगे।

Today in Politics

भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर पीएम मोदी का शेड्यूल शेयर किया है। पीएम मोदी बिहार के नवादा में सुबह 11 बजे जनसभा करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचेंगे और दोपहर 2:15 बजे रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी आज शाम को मध्य प्रदेश के जबलपुर में चुनावी जनसभा करेंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम 6:15 बजे शुरू होगा।

जेपी नड्डा तमिलनाडु में करेंगे चुनाव प्रचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा आज अरियालुर के गोविंदपुरम, करूर में सार्वजनिक बैठक करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा विरुधुनगर के तिरुमंगलम राजाजी जाएंगे। उसके बाद तिरुचिरापल्ली में रोड शो करेंगे।

उपराष्ट्रपति बिहार गया के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार के गया का दौरा करेंगे। बिहार के इस एक दिवसीय दौरे पर जगदीप धनखड़ आईआईएम, बोध गया के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जगदीप धनखड़ गया के महाबोधि मंदिर भी जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+