Today in Politics: PM मोदी COP-28 समिट में शामिल होने आज दुबई होंगे रवाना, रोजगार मेले में होंगे शामिल
Today in Politics 30 Nov 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 30 नवंबर को UAE दुबई के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी दुबई में होने वाली COP28 की वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में शामिल होंगे। पीएम मोदी का ये दो दिनों का दौरा होगा। पीएम मोदी यहां कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। ये कार्यक्रम 12 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें पोप, किंग चार्ल्स समेत दुनियाभर के 167 ग्लोबल लीडर हिस्सा लेंगे। इस समिट में जलवायु परिवर्तन इसके समाधान के मुद्दे पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी इसके अलावा भी आज कई कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिे शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10:15 बजे से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गौतमबुद्ध नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी इसके अलावा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। ये कार्यक्रम शाम 04:00 बजे से होगा।
अमित शाह जाएंगे झारखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को झारखंड दौरे पर रहेंगे। अमित शाह यहां आज शाम हजारीबाग पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार एक दिसंबर को अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 59वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। बीएसएफ (BSF) मेरु में रेजिंग डे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। इसका फाइनल रिहर्सल बुधवार को किया गया था।
सीएम शिवराज करेंगे कैबिनेट बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजे जारी होने से पहले आज शिवराज कैबिनेट की एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में मंत्रियों के साथ सभी एसीएस, पीएस और सचिव को भी बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे 03 दिसंबर को जारी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications