Today in Politics: पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात', अमित शाह-नड्डा जा सकते हैं बिहार!

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 जनवरी रविवार को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। मन की बात का ये 109वां एपिसोड होगा।

पीएम मोदी इस मन की बात में अयोध्या के राम मंदिर से लेकर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में बात कर सकते हैं। पीएम मोदी गणतंत्र दिवस पर हुए महिला शक्ति के प्रदर्शन पर भी विचार रख सकते हैं।

Today in Politics

अमित शाह आज जा सकते हैं बिहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल जाने वाले थे। लेकिन उनका ये दौरा रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने जानकारी दी है कि अमित शाह का 28 जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा टल गया है।

अब रिपोर्ट ये आ रही है कि अमित शाह आज बिहार जा सकते हैं। अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी बिहार पहुंचने की उम्मीद है।

CM नीतीश दे सकते हैं आज इस्तीफा

बिहार में जारी सियासी उठा-पठक के बीच भाजपा ने आज सुबह 9 बजे बैठक बुलाई है। दूसरी ओर , जेडीयू की रविवार सुबह 10 बजे विधानमंडल दल की बैठक होनी है।

सूत्रों की मानें तो आज सीएम नीतीश आज इस्तीफा दे सकते हैं और शाम 4 बजे 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं जेपी नड्डा और अमित शाह नीतीश के नौंवे शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- लालू परिवार नहीं, इस बार ये नेता हैं नीतीश की INDIA अलायंस से एग्जिट का कारण?

डीएमके और कांग्रेस के बीच बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर डीएमके और कांग्रेस पार्टी की सीट शेयरिंग कमेटी की आज पहली बैठक होने वाली है। इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर फैसला किया जाएगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+