Today In Politics: AAP उम्मीदवारों के नामों का आज हो सकता है ऐलान, PM मोदी केरल-तमिलनाडु दौरे पर
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 फरवरी और कल 28 फरवरी को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दौरा पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 10:45 बजे केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे।
पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम दौरे के दौरान लगभग 1800 करोड़ रुपये लागत की तीन अहम अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 'पीएसएलवी एकीकरण सुविधा' है।

इसके अलावा दो अन्य परियोजनाओं में महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 'सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा' और वीएसएससी में 'ट्राइसोनिक विंड टनल' परियोजनाएं शामिल हैं।
पीएम मोदी शाम 5:15 बजे तमिलनाडु के मदुरै में 'क्रिएटिंग द फ्यूचर - डिजिटल मोबिलिटी फॉर ऑटोमोटिव एमएसएमई एंटरप्रेन्योर्स' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
आम आदमी पार्टी की आज PAC बैठक, उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान
आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों ऐलान कर सकती है। आज आप पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आप पीएसी की बैठक में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएग।
ये बैठक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर होगी। बैठक में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सीटों पर चर्चा होगी। आप पार्टी इससे पहले गुजरात की भरूच और भावनगर लोकसभा सीट पर पहले ही उम्मीदवार ऐलान कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications