Today in Politics: पीएम मोदी आज मथुरा में 'ब्रज राज उत्सव' में लेंगे हिस्सा, अमित शाह रहेंगे राजस्थान में

Today in Politics 23 Nov 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 23 नवंबर 2023 को चुनावी राज्य राजस्थान जाएंगे। उसके बाद पीएम मोदी शाम 4:00 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा जाएंगे। पीएम मोदी यहां 'ब्रज राज उत्सव' में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह जयपुर, चित्तौड़गढ़, नाथद्वारा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे।

Today in Politics 23 Nov 2023

जानिए आज का पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे पहले राजस्थान के देवगढ़ में दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मथुरा जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां पहली बार 'ब्रज राज उत्सव' शामिल होंगे। पीए मोदी शाम 4:00 बजे श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी शाम 4:30 मथुरा में ही संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानिए अमित शाह का आज का कार्यक्रम?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह सुबह 11:00 बजे जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद अमित शाह चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में दोपहर 1:00 बजे रोड शो करेंगे।

अमित शाह का तीसरा कार्यक्रम नाथद्वारा में दोपहर 2:30 है। अमित शाह यहां रोड शो करेंगे। शाम 4:00 बजे नाथद्वारा में अमित शाह श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+