Today in Politics: PM मोदी आज जाएंगे तमिलनाडु के कोठंडारामस्वामी मंदिर, अमित शाह रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर
Today in Politics 21 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 21 जनवरी को तमिलनाडु के कई मंदिरों का दौरा करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 21 जनवरी को धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
पीएम मोदी धनुषकोडी के पास स्थित अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। कोठंडारामस्वामी मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोठंडाराम नाम का मतलब है, धनुषधारी राम है।

यह धनुषकोडी नामक स्थान पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। इसके बारे में भी कहा जाता है कि ये वही स्थान है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ में 03 दिसंबर 2023 को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 10 से ज्यादा नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ हो चुकी हैं।
अमित शाह इस दौरे के दौरान बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी एसपी, कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे अमित शाह विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों से मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications