Today in Politics: पीएम मोदी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से करेंगे संवाद, जानें हर अपडेट
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (शहरी) के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम शाम 04 बजे होने वाला है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में 'विकास भारत संकल्प यात्रा' का शुभारंभ करने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में नेशनल स्कूल एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश में पहला कार्यक्रम अभिनंदन समारोह सुबह 11:45 बजे बिलासपुर के नगर परिषद मैदान, डियारा सेक्टर में है। जेपी नड्डा का दूसरा कार्यक्रम रोड शो दोपहर 02:00 शुरू होगा। जो जिला मंडी के जवाहर पार्क से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस तक चलेगा।
जेपी नड्डा इसके बाद मंडी में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करने वाले हैं। ये कार्यक्रम दोपहर 02:50 बजे है। जेपी नड्डा उसके बाद 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में 05:00 बजे शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications