गृहमंत्री शाह आज पटना में तो उपराष्ट्रपति धनखड़ रहेंगे जमशेदपुर में, जानिए सियासी गलियारों की बातें
Today in Politics 10 Dec 2023: गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे, वो पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे औऱ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं से भी मिलेंगे। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी की ओर से जो कार्यक्रम साझा किया गया है उसके मुताबिक अमित शाह आज दो बजे से लेकर पांच बजे तक पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे और इसी दौरान उनकी मुलाकात सीएम नीतीश कुमार से भी होगी और इसके बाद वो शाम 6 बजे से 7 बजे तक वो पटना के स्टेट गेस्ट हाउस से बीजेपी के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जमशेदपुर में रहेंगे
तो वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जमशेदपुर में रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड का प्रथम दौरा है। वो यहां पर शैक्षिक संस्थानों को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति आज जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ में आज भाजपा विधायक दल की बैठक
तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा, इसे लेकर लगातार मंथन जारी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है तो वहीं आज विधायक दल की बैठक है, जिसमें पर्यवेक्षकों भी शामिल होंगे। ये बैठक आज दोपहर में हैं। अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम?
उम्मीद की जा रही है कि शाम तक क्लीयर हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा? जो लोग सीएम रेस में शामिल हैं उनके नाम हैं डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह औऱ विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी, देखते हैं इनमें से किसी के नाम पर मुहर लगती है या फिर हमेशा अपने फैसले से चौंकाने वाली भाजपा इस बार भी किसी नए चेहरे पर भरोसा जताती है।












Click it and Unblock the Notifications