Today in Politics : आज बेतिया को 19 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

Today in Politics: पीएम मोदी की आज बिहार दौरे पर रहेंगे, वो आज बिहार के बेतिया आएंगे और यहां पर 19 हजार करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास करेंगे। मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

Today in Politics

आपको बता दें कि पीएम मोदी का एक हफ्ते के अंदर ये दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले वो 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद आए थे। उनका ये दौरा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ संजय जायसवाल ने दी जानकारी

बेतिया के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी के आने की खबर से यहां के लोग बहुत ज्यादा खुश हैं। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

    Today in Politics : आज बेतिया को 19 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी

    बिहार के बाद पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम मोदी

    बिहार के बाद पीएम मोदी बंगाल जाने वाले हैं, वो वहां आज कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे।

    एमपी में आज रहेंगे राहुल गांधी

    जहां एक और पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में पांचवां दिन है। आज वो पहले बड़नगर जाएंगे और वहां रोड शो और महिलाओं से संवाद करेंगे। यहां से यात्रा धार जिले के बदनावर पहुंचेगी। यहां जनसभा और लंच होगा और इसके बाद दिन के 3 बजे वो रतलाम में प्रवेश करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।इस कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+