CAA के खिलाफ दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन, इन मेट्रो स्टेशन को किया गया बंद

Recommended Video

    CAA Protest : दिल्ली में आज भी बड़ा प्रदर्शन,जवानों की Holidays Cancel | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून(Citizenship Amendment act) को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को दिल्ली में इन प्रदर्शनकारियों को रोक पाना दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। खुफिया इनपुट के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली में हालात बिगड़ने के संकेत दिए गए हैं। इनपुट के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के बाद प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन मुश्किल खड़ी कर सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि मंडल आयोग के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन का दिन हो सकता है।

     दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

    दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

    दिल्ली में कई जगहों पर बड़े प्रदर्शन की आशंका है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में बवाल हो रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी शुक्रवार को उग्र हो सकते हैं। इसमें एक साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 40 से अधिक मोर्चे खुल सकते हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। जवानों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान तैयार है।

     खूफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

    खूफिया एजेंसी ने किया अलर्ट

    दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। जो विरोध प्रदर्शन जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ वो अब पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैल चुका है। वहीं खूफिया विभाग ने अलर्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और दंगा भड़काने के लिए इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े कट्टरपंथी मॉड्यूल तैयारी के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए हैं। खूफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

     जवानों की छुट्टियां कैंसिल

    जवानों की छुट्टियां कैंसिल

    विरोध प्रदर्शन में आंतकी संगठन के लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से यूपी और हरियाणा के तमाम जिलों के कप्तान और कमिश्नर से बात की है। खूफिया विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवानों को अलर्ट किया गया है। वहीं शुक्रवार को नई दिल्ली जिले और कुछ और चुनिंदा जगहों को छोड़कर बड़े इलाके में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।पुलिस को ये भी जामनकारी मिली है कि विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में मेवात, नूंह व उसके आसपास एरिया में करीब 25 हजार लोग गाड़ियों के जरिए दिल्ली में दाखिल हुए हैं।

     कई मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

    कई मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

    वहीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार को जामिया मिलिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला किया गया है। इन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रूकेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+