आज से रामलीला मैदान में अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे, सरकार के सामने रखी हैं ये मांगे
Recommended Video

नई दिल्लीः आज से दिल्ली के रामलीला मैदान में समाजसेवी अन्ना हजारे अनशन करने जा रहे हैं। अन्ना ने सरकार के सामने किसानों के मुद्दे पर अलग-अलग मांगे रखी हैं। अन्ना हजारे शुक्रवार को सुबह पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाएंगे और फिर वहां से सीधे रामलीला मैदान की ओर रूख करेंगे। अन्ना के मंच पर किसी भी राजनीतिक पार्टी को जगह नहीं दी जाएगी।

बता दें, समाजसेवा अन्ना हजारे कई महीनों से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे हैं। अपनी सभाओं से अन्ना किसानों के लिए न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत करते आए हैं।
इन्हीं मुद्दों को लेकर अन्ना हजारे केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। अन्ना ने उम्मीद जताई है कि उनके साथ हजारों की संख्या से देशभर में अलग-अलग राज्यों से आए किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे हैं।
अन्ना का कहना है कि वो इस आंदोलन में सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, अन्ना की ओर से साफ कहा गया है कि इस आंदोलन में किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति को जगह नहीं दी जाएगी।
अन्ना ने साफ किया कि अगर कोई भी राजनीतिक जल आंदोलन में शामिल होना चाह उसे भीड़ के साथ जगह मिलेगी। मंच पर किसी भी दल को जगह नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'चूहे मारने में हुआ घोटाला, 7 दिन में कैसे किया ने कारनामा'












Click it and Unblock the Notifications