टीएमसी के शांतनु सेन का आरोप- राज्यसभा में मुझ पर हमला करने वाले थे हरदीप पुरी
टीएमसी के शांतनु सेन का आरोप- राज्यसभा में मुझ पर हमला करने वाले थे हरदीप पुरी
नई दिल्ली, 22 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन ने आरोप लगाया है कि हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें धमकी दी और गाली-गलौज की है। शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि मंत्री "उन पर शारीरिक हमला करने वाले थे", हालांकि, उन्हें उनके सहयोगियों ने बचा लिया।
Recommended Video
Pegasus पर Rajya Sabha में हंगामा, Ashwini Vaishnav से बयान छीनकर TMC MP ने फाड़ा | वनइंडिया हिंदी

शांतनु सेन ने कहा "सदन स्थगित होने के बाद, मुझे अचानक हरदीप पुरी ने बहुत खराब तरीके से बुलाया। मैं फिर भी उनके पास गया लेकिन उन्होंने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया। वह मुझे गालियां दे रहे थे और मुझे शारीरिक रूप से हमला करने वाले थे। मेरा लगभग घेराव किया गया था। संतनु सेन ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भगवान का शुक्र है , मेरे सहयोगियों ने इसे देखा और मुझे बचाया। यह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण है।"












Click it and Unblock the Notifications