VIDEO: 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' पर रवीन टंडन के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए नेताजी, वायरल हुआ वीडियो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के एक सांसद का स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल हमेशा उबाऊ समझे जाने वाले नेता जब किसी सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार कर देते हैं तो वह लोगों के बीच चर्चा का बिषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों कोलकाता में एक प्रोग्राम में देखने को मिला। टीएमसी सासंद सौगत राय फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' पर ठुमके लगाते नजर आए।

डांस करते नजर आए तृणमूल सांसद सौगत राय
पिछले दिनों कोलकाता में टीएमसी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अभिनेत्री रवीना टंडन को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान जब रवीना टंडन की फिल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त बजाया गया तो टीएसमी के सांसद औऱ अभिनेत्री डांस के स्टेप करने करने लगे। जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक ने जमकर सीटियां और ताली बजाईं।

रवीना टंडन ने सौगत रॉय की तारीफ की
इसके बाद रवीना टंडन ने मंच पर ही मौजूद टीएमसी के एक औऱ नेता को डांस करने के लिए आमंत्रित किया तो पहले तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन रवीना टंडन के बार आग्रह करने के बाद वे भी मंच पर आ गए। हालांकि उन्होंने डांस नहीं किया। लेकिन सौगत रॉय रवीना टंडन के साथ डांस स्टेप करने रहे। इसके बाद जब गाना बंद हुआ तो रवीना टंडन ने सौगत राय के डांस की तारीफ भी की।
सौगत रॉय पश्चिम बंगाल के दमदम से सांसद हैं
सौगत रॉय के डांस पर रवीना टंडन ने उनकी काफी सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इन दोनों के डांस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि सौगत रॉय पश्चिम बंगाल के दमदम से सांसद हैं। वह मनमोहन सिंह की सरकार में राज्यमंत्री रह चुके थे। राजनीति में आने से पहले वह विवि में फिजिक्स प्रोफेसर पढ़ाते थे।












Click it and Unblock the Notifications