हनीमून की तस्वीरों पर ट्रोल हुई नुसरत जहां, यूजर्स बोले- क्या आपको पता है कि सुषमा स्वराज का निधन हो गया है

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीती रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा के निधन पर देश और दुनिया के बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया। फिल्म कलाकारों से लेकर हर क्षेत्र के लोगों ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान, देश के बाहर हनीमून मना रहीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां को फोटो पोस्ट करने पर यूजर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

'क्या आपको पता है कि सुषमा स्वराज का निधन हो गया है'

'क्या आपको पता है कि सुषमा स्वराज का निधन हो गया है'

नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर हनीमून की तस्वीरें पोस्ट कीं तो यूजर्स भड़क गए। सुषमा स्वराज के निधन के बाद हनीमून की फोटो पोस्ट करने पर यूजर्स ने नुसरत जहां को ट्रोल कर दिया, जिसके बाद नुसरत ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक यूजर ने टीएमसी सांसद के पोस्ट पर पूछा, 'क्या आपको पता है कि सुषमा स्वराज का निधन हो गया है।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सांसद हैं, आपने कितना काम किया है, बताइए। चुनाव बाद 5 साल एन्जॉय करना, उम्मीद है आप इसका जवाब देंगी।'

देश के बाहर नुसरत मना रहीं थी हनीमून

देश के बाहर नुसरत मना रहीं थी हनीमून

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोकसभा में आर्टिकल 370 जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा हो रही है और आप यहां पिकनिक मना रही हैं। गौरतलब है कि 19 जून नुसरत ने 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में शादी की थी। नुसरत बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान कर, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा से टीएमसी के निशान पर चुनाव लड़ा। चुनाव में जीत हासिल कर वो सांसद बनीं।

ट्रोल होने के बाद नुसरत ने दी श्रद्धांजलि

ट्रोल होने के बाद नुसरत ने दी श्रद्धांजलि

नुसरत ने सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं। इससे पहले भी नुसरत जहां ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो पति के साथ नजर आ रही हैं। नुसरत जहां ने सिंधारा सेलिब्रेशन की भी तस्वीरें शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+