महुआ मोइत्रा ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, विशेषाधिकार उल्लंघन को लेकर की शिकायत
Mahua Moitra News: कैश फॉर क्वेरी यानी रुपए लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिन उनके पूर्व पार्टनर वकील जय अनंत देहाद्राई ने दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक शिकायत दी। दूसरी तरफ लोकसभा की एथिक्स कमेटी (आचार समिति) कैश फॉर क्वेरी मामले में सुनवाई कर रही है।
वहीं अब आचार समिति की बैठक से पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने विशेषाधिकार उल्लंघन को लेकर ओम बिरला को एक शिकायत पत्र लिखा है। टीएमसी सांसद ने एक न्यूज चैनल का हवाला देते हुए दावा किया कि उनसे जुड़े मामले पर संसदीय समिति की गोपनीय ड्रॉफ्ट रिपोर्ट मिल गई। जो कि यह विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए महुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र सार्वजनिक किया। साथ ही कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष को लिखे मेरे पिछले पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन फिर भी मैं इसे रिकॉर्ड पर रख रही हूं।
Amid bribery allegations probe against her, TMC MP Mahua Moitra says, "Have not received any replies from my previous letter to Hon’ble Lok Sabha Speaker but am placing this on record anyway." pic.twitter.com/rweUZy7JHf
— ANI (@ANI) November 9, 2023
अपने खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के बीच उन्होंने कहा कि लोकसभा के सभी नियम पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। मेरी पिछली शिकायतों का जवाब नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, रिकॉर्ड के तौर पर मैं इस गंभीर उल्लंघन को आपके ध्यान में लाना चाहती हूं।
एथिक्स कमेटी अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट करेगी फाइनल
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में जांच कर रही एथिक्स कमेटी गुरुवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट फाइनल करके लोकसभा सचिवालय में जमा करेगी। बताया जा रहा है कि 500 पेज की इस रिपोर्ट में महुआ पर कई गंभीर आरोपों को आधार बनाकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसी के साथ टीएमसी नेता की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।
पहली बार टीएमसी नेता का आया बयान
अब तक इस पूरे मामले में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी ने इस मामले पर बहुत ही सधा हुआ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि महुआ मोइत्रा अपनी लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications