डैड के लिए ट्राउजर्स खरीदने गईं तेज तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा को जब आया गुस्सा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने एक शोरूम में कपड़े खरीदने के लिए फोन नंबर मांगे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। महुआ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वो अपने पिता के लिए ट्राउजर खरीदने डिकेथलॉन स्टोर गई थीं। जहां उनसे फोन नंबर देने को कहा गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक ट्राउजर भी बिना फोन नंबर बताए नहीं खरीदा जा सकता है।
Recommended Video

शोरूम में गई थीं महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, पिता के लिए 1499 रुपए की ट्राउजर अंशल प्लाजा के डिकेथलॉन शोरूम से खरीदने आई हूं। मैनेजर कह रहे हैं कि मुझे अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इस खरीदारी करने के लिए बताना होगा। डिकेथलॉन इंडिया मुझे माफ करिए, आप निजता के कानून और उपभोक्ता के कानूनों का हनन कर रहे है। महुआ ने बताया कि उन्होंने कंपनी के वक्त से ही ये ट्वीट किया है।

आखिर निजता में दखल क्यों दी जा रही है?
इसी को लेकर एक और ट्वीट में महुआ ने लिखा, मैं केवल एक बार खरीदारी करने के लिए इस स्टोर में आई, मेरा भविष्य में यहां किसी तरह के मेंबरशिप लेने का किसी दूसरी स्कीम के बेनिफिट लेने का कोई प्लान नहीं है। मैं अपनी निजी डिटेल्स इनको देने के लिए बाध्य नहीं हूं लेकिन आप जैसे कुछ लोगों के कारण पूरे भारत में ग्राहकों के साथ ऐसा हो रहा है।

चर्चा में महुआ का ट्वीट
महुआ ने एक और ट्वीट में ये भी लिखा कि वो हमेशा डिकेथलॉन यूके से सामान खरीदती हैं लेकिन वे कभी भी उनसे मोबाइल नंबर नहीं मांगा गया। ईमेल भी तभी मांगते हैं, जब किसी को पेपरलेस रसीद चाहिए होती है। ऐसे में मुझे लगता है कि कंपनी की भारतीय ब्रान्च लोगों को बेवकूफ बना रही है। महुआ ने गुरुवार दोपहर को ये ट्वीट किया है। जिसके बाद ये लगातार उनके इस ट्वीट की चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications