'फटी जींस' बयान पर महुआ मोइत्रा का तीरथ सिंह रावत को जवाब, 'जब आपको देखा तो ऊपर नीचे...'

तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि घुटनों से फटी हुई जींस पहनने वाली महिलाओं को देखकर उन्हें हैरानी होती है

नई दिल्ली। एक हफ्ते पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा कि घुटनों से फटी हुई जींस पहनने वाली महिलाओं को देखकर उन्हें हैरानी होती है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऐसी महिलाएं समाज और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे सकतीं। इस बयान को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोगों ने तीरथ सिंह रावत को घेरा, वहीं अब टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर उत्तराखंड के सीएम को जवाब दिया है।

Recommended Video

    Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat के बयान पर विवाद, TMC सांसद Mahua Moitra का हमला | वनइंडिया हिंदी
    mahua moitra

    महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जवाब देते हुए लिखा, 'उत्तराखंड सीएम- जब नीचे देखा तो गमबूट थे...और ऊपर देखा तो...एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं? सीएम साहेब जब आपको देखा तो ऊपर नीचे आगे पीछे हमें सिर्फ बेशर्म बेहूदा आदमी दिखता है। स्टेट चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं?'

    mahua moitra

    सीएम तीरथ सिंह रावत ने क्या कहा था?
    आपको बता दें कि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, 'मैं पिछले दिनों एक कार्यक्रम के लिए बाहर गया था और आते समय जब जहाज में बैठा तो मेरे पड़ोस में एक बहनजी बैठी थीं। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे, जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे...हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ दो बच्चे थे। मैंने पूछा, बहनजी कहां जाना है, बोलीं- दिल्ली जाना है। मैंने पूछा हसबैंड कहां है, बोलीं- जेएनयू में प्रोफेसर हैं। मैंने पूछा- आप क्या करती हैं, बोलीं- मैं एनजीओ चलाती हूं। एनजीओ चलाती हैं, घुटने फटे दिखते हैं, समाज के बीच में जाती हो, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार दोगी?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+