साड़ी में ही फुटबॉल खेलने उतरीं महुआ मोइत्रा, जबरदस्त किक से जीता दिल, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली, 19 सितंबर। अपने तीखे बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह इस बार उनकी कोई टिप्पणी या ट्वीट नहीं बल्कि तस्वीरें हैं, जिनकी लोग जबरदस्त ढंग से तारीफ कर रहे हैं।

साड़ी पहनकर फुटबॉल खेलती दिखीं महुआ मोइत्रा
दरअसल महुआ मोइत्रा ने अपनी कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी में फुटबॉल खेलते नजर आ रही हैं। महुआ ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक में वो साड़ी पहने फुटबॉल को किक मारती दिख रही हैं और दूसरी में वो गोल पोस्ट के पास फुटबॉल को रोकते हुए नजर आ रही हैं।

'...और हां, मैं साड़ी में खेलती हूं'
अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए महुआ ने लिखा है कि "कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल के दौरान कुछ मजेदार पल। और हां, मैं साड़ी में खेलती हूं।" महुआ की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जबरदस्त ढंग से इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसी वजह से इस वक्त महुआ मोइत्रा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

'आप लाजवाब हो, आप लोगों के लिए आदर्श हो'
कुछ यूजर्स ने लिखा कि "आप तो स्ट्राइकर के साथ गोलकीपर भी हैं। बहुत बढ़िया!" तो किसी ने लिखा कि 'आपका जवाब नहीं, आपको तो इनाम मिलना चाहिए।' तो किसी ने लिखा कि 'आप लाजवाब हो, आप लोगों के लिए आदर्श हो।'
यूजर्स को याद आई स्मृति ईरानी और काजोल
तो किसी ने लिखा कि 'वो स्त्री हैं, कुछ भी कर सकती हैं।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'अरे कहां हैं स्मृति ईरानी? ' तो 'किसी को फिल्म कुछ कुछ होता है कि काजोल याद आ गईं।' एक यूजर ने लिखा कि 'वाह क्या साड़ी का बाढ़िया प्रचार है।'

'खेला होबे' दिवस पर भी शेयर की थी तस्वीर
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब मोइत्रा ने साड़ी में फुटबॉल की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले ने 16 अगस्त को 'खेला होबे' दिवस पर भी महुआ ने साड़ी में फुटबॉल खेलते हुए अपनी तस्वीरों को ट्वीट किया था। उस वक्त भी ये तस्वीरें काफी चर्चित हुई थीं। तब उन्होंने कैप्शन में लिखा था,Kicking it off for #KhelaHobeDibas.
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद
मालूम हो कि फायरफ्रांड नेता महुआ मित्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद हैं और साल 2019 में पहली बार TMC के टिकट पर लोकसभा पहुंची हैं।
साल 2009 में कांग्रेस का हाथ थामा था लेकिन...
कोलकाता में पैदा हुईं महुआ लंदन की एक प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत थीं लेकिन फिर इन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और साल 2009 में कांग्रेस का हाथ थामा लेकिन ये साथ उन्हें रास नहीं आया और फिर इन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमएसी ज्वाइन कर ली और आज वो पार्टी की लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications