'आंदोलन के नाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ...', प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को TMC सांसद की कड़ी चेतावनी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए विभत्स रेप और मर्डर केस मामले पर पूरे देश में गुस्से की लहर हैं। हर कोई महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस बीच, इंसाफ की मांग को लेकर आंदोलन कर डॉक्टरों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अरूप चक्रवर्ती का बयान सामने आया है।

टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने हड़ताली डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर आपकी अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानी होती है और उनका गुस्सा आप पर फूटता है तो हम जनता के गुस्से से आपको नहीं बचा पाएंगे। यह बात रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली के दौरान चक्रवर्ती ने भीड़ को संबोधित करते हुए कही।

TMC MP Arup Chakraborty

उन्होंने कहा, 'आंदोलन के नाम पर आप घर जा सकते हैं या अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम सकते हैं। अगर आपकी हड़ताल की वजह से कोई मरीज़ मर जाता है और जनता का गुस्सा आप पर टूट पड़ता है, तो हम आपको नहीं बचाएंगे।' खबर के मुताबिक, इस दौरान मीडिया कर्मियों ने जब टीएमसी सांसद से उनके बयान के बारे में पूछा तो अरूप चक्रवर्ती ने अपने रुख से पीछे हटने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के नाम पर अगर वे बाहर निकलेंगे और लोगों को इलाज नहीं मिलेगा तो स्वाभाविक रूप से उनका गुस्सा उन पर ही उतरेगा। हम उन्हें बचा नहीं सकते। दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों पर 14 अगस्त को हमले की घटना सामने आई, जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने घोषणा की कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद से देश में स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टरों की कमी से जूझ रही हैं।

वहीं, दूसरी और टीएमसी के अन्य नेताओं ने भी ममता बनर्जी की सरकार के प्रति अपना समर्थन जताया है, साथ ही उसे कमज़ोर करने की कोशिशों के खिलाफ़ चेतावनी भी दी है। कल्याण बनर्जी और बंगाल उदयन गुहा दोनों ने ही बनर्जी का समर्थन करते हुए बयान दिए हैं और उन लोगों को आगाह किया है जो उनके प्रशासन को चुनौती दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+