टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, लोग बोले- चुनाव में ममता दीदी की कुछ मदद ही कर दो

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, लोग बोले- चुनाव में ममता दीदी की कुछ मदद ही कर दो

कोलकाता। टीएमसी सांसद और बांग्ला एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नुसरत लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। इनको लेकर कुछ लोग नुसरत को ट्रोल भी कर रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि राज्य में चुनाव है और पार्टी एमपी आराम से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

Recommended Video

    टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें
    इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें

    इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें

    नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में नुसरत व्हाइट एंड ब्लू ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, जिंदगी से खेल रही हूं। इन तस्वीरों को लाकों यूजर्स लाइक कर चुके हैं। हजारों लोग अब तक इन तस्वीरों पर कमेंट भी कर चुके हैं।

    क्या क्या बोल रहे यूजर्स

    क्या क्या बोल रहे यूजर्स

    इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने नुसरत को चुनाव पर ध्यान देने के लिए कहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- थोड़ा बहुत काम भी कर लिया करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ममता बनर्जी पैर टूटने के बावजूद दिनरात चुनाव में हैं औरआपका सैर सपाटा चल रहा है। कई यूजर्स ने नुसरत की तारीफ भी की है। बता दें कि बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत ने 2019 में टीएमसी से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

    इस समय बंगाल में हो रहा है चुनाव

    इस समय बंगाल में हो रहा है चुनाव

    पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक चार चरणों का मतदान हो गया है और चार ही चरणों का चुनाव बाकी है। राज्य में 294 सीटें हैं, जिनमें से 135 सीटों पर वोट पड़ चुके हैं। वहीं 159 सीटों पर 17 से 29 अप्रैल के बीच चुनाव होने हैं। नतीजों का ऐलान 2 मई को होगा। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने भारी बहुमत हासिल किया था।

    कश्मीर में छुट्टियां बिता रहीं सारा अली खान ने दी रमजान की मुबारकबाद, यूजर्स से मिला ऐसा रिएक्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+