दिल्ली हिंसा: टीएमसी ने पीड़ितों के लिए बनाया फंड, ममता बनर्जी ने दिए 5 लाख

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा के पीड़ितों की मदद के लिए कोष बनाया है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा नरसंहार बताते हुए कहा कि इससे प्रभावित लोगों कों सहायता के लिए कोष गठित किया गया है। कोष में दस लाख रूपए का प्रबंध हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोष के लिए पांच लाख रुपए दिए हैं। जो उनकी किताबों की रॉयल्टी है।

टीएमसी ने दिल्ली पीड़ितों के लिए बनाया फंड, TMC creates fund for victims of Delhi violence, mamata banerjee donate 5 lakh for delhi, TMC, Delhi violence, mamata banerjee, delhi, दिल्ली हिंसा, दिल्ली, टीएमसी, ममता बनर्जी

डेरेक ने बताया कि ममता बनर्जी के 5 लाख के अलावा पार्टी के 35 सांसदों में से प्रत्येक इस फंड में 10 हजार रुपए देंगे। इसके अलावा पार्टी, फंड जुटाने के अन्य तरीकों पर भी विचार कर रही है। डेरेक ने कहा कि दिल्ली में नरसंहार हुआ है सुनियोजित तरीके से लोगों की हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी चाहती है कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो लेकिन सरकार सदन में चर्चा नहीं चाहती। उनके हाथ खून से सने हैं, वो कीबोर्ड पर अपनी अंगुली चलाने के बजाए संसद में आएं और सवालों के जवाब दें। उनको ससंद में सवालों का जवाब देना होगा। डेरेक ने कहा कि हम इस हिंसा की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग कर रहे हैं।

एक दिन पहले सोमवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि दिल्ली की हिंसा सुनियोजित नरसंहार है। निर्दोष लोगों की हत्या से मैं अत्यंत दुखी हूं। भाजपा बंगाल सहित पूरे देश में गुजरात 'दंगों के मॉडल' को लागू करने की कोशिश कर रही है। ममता ने कहा, रविवार को भी वहां चार शव मिले हैं। रोज नालों से शव मिल रहे है। मुझे पता चला है कि करीब 700 लोग अभी भी लापता हैं। सवाल ये है कि केंद्र के पास दिल्ली पुलिस, सेना होने के बावजूद आखिर राजधानी में कैसे हिंसा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+