लड्डू विवाद: आंध्र- तमिल के डिप्टी CM टकराए, पवन कल्याण बोले- 'सनातन धर्म मिटाने की कोशिश की तो...'
Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति तिरुमाला देवस्थान न्यास की ओर तिरुपति मंदिर में चढ़ावे के लिए तैयार किए जा रहे चड्डू में पशु की चर्बी मिलने के मामले में तूल पकड़ रही है। इस बीच उदयनिधि स्टालिन के बयान के साथ ही राजनीत की एंट्री हो गई। डीएमके ने उदयनिधि स्टालिन की आलोचना को लेकर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और हिंदू देवताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डीएमके प्रवक्ता डॉ. सैयद हफीजुल्ला ने कहा कि अब स्थितिया बदल चुकी हैं। हफीजुल्ला ने दावा के साथ कहा, "द्रमुक किसी भी धर्म के बारे में बात नहीं करती है... यह भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण के लोग हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और हिंदू देवताओं का उपयोग करते हैं। वे असली दुश्मन हैं। यह बयान (श्री कल्याण द्वारा) उनकी नीतियों से प्रभावित करोड़ो लोगों से ध्यान हटाने का एक प्रयास है।"

वहीं आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन की तमिल में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, 'यह मत कहिए कि सनातन धर्म एक वायरस की तरह है और यह नष्ट हो जाएगा।...जिसने भी यह कहा है मैं आपको बता दूं...आप सनातन धर्म को मिटा नहीं सकते। अगर कोई सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश करता है तो मैं भगवान बालाजी के चरणों से बता दूं कि आप मिटा दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications