Air India Diet Chart: एयरहोस्टेस को अब खाने में मिलेगा चिकन टिक्का, पनीर , कबाब ...

नई दिल्ली। भले ही इस वक्त एयर इंडिया करोडो़ं के घाटों से जूझ रही है लेकिन इसके बावजूद भी वो अपने क्रू-मेंबर्स की फिटनेस का भरपूर ख्याल रख रही है, जिसका ताजा प्रमाण है उसका खास मेन्यू प्लान , जो कि उसने अपने एयरहोस्टेस और केबिन क्रू मेंबर्स के लिए तैयार किया है।

एयरहोस्टेस को खाने में मिलेगा चिकन टिक्का, पनीर

एयरहोस्टेस को खाने में मिलेगा चिकन टिक्का, पनीर

नए मेन्यू कार्ड के हिसाब से सभी क्रू के सदस्यों को डाइट मील दिया जाएगा, जिसमें रोजाना अलग-अलग तरह के ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था है, इस लिस्ट में उपमा, इडली सांभर, चीला, ऑमलेट, सूप, कबाब, बॉयल्ड राइस, टिंडा मसाला, चिकन टिक्का, अरहर और मसूर की दाल, पनीर मुख्य रूप से शामिल है, चार्ट देखकर स्पष्ट है कि मेन्यू में टेस्ट के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखा गया है।

नए मेन्यू चार्ट के तहत ही भोजन परोसा जाएगा

नए मेन्यू चार्ट के तहत ही भोजन परोसा जाएगा

एयर इंडिया ने इस नई लिस्ट को फॉलो भी करना शुरू कर दिया है, उसने 15 सितंबर से दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को नए मेन्यू चार्ट के तहत ही भोजन परोसा गया है, एयर इंडिया के मुताबिक फिलहाल दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में इस बदलाव को लागू किया गया है, इसके बाद सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू को इसी तरह का खाना दिया जाएगा।

एयर इंडिया का पूरा निजीकरण होगा

एयर इंडिया का पूरा निजीकरण होगा

वैसे आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयर इंडिया कंपनी के प्राइवेटाइजेशन पर बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि एयर इंडिया के निजीकरण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है, हमें कम समय में सबसे बेस्ट डील करनी है ताकि इसे घाटे से उबारा जा सके, सरकार एयरलाइंस बिजनेस को चलाने की इच्छुक नहीं है, एयर इंडिया को वित्त-वर्ष 2018-19 में 4,600 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग घाटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+