सर्वे: देश के 55 फीसदी लोगों के मुताबिक फिर से बनेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार 26 मई को अपने चार साल पूरे करने वाली है। सरकार 201 9 के आम चुनावों से पहले अपने कार्यकाल के अंतिम 12 महीनों में प्रवेश करने वाली है। क्या पीएम मोदी 2019 में चुनावों फिर से जीत हासिल करेंगे?, कार्यकाल में रहते हुए पिछले चार सालों में उनकी लोकप्रियता में क्या कोई कमी आई है?, भारत के लोगों की नजर में उनकी सरकार ने कैसे काम किया है? इसी पर टीवी चैलन टाइम्स नाऊ ने एक सर्वे जारी किया है। जिसमें उन्होंने सरकार के चार सालों के लेकर आठ सवाल पूछे हैं। इसके आधार पर उन्होंने मोदी सरकार के प्रति देश का क्या मूड है इसे जानने की कोशिश की है।

पीएम के तौर पर 53 फीसदी लोगों की पहला पसंद मोदी हैं

पीएम के तौर पर 53 फीसदी लोगों की पहला पसंद मोदी हैं

सर्वे के मुताबिक, 543 लोकसभा सीटों ने पर 2014 में हुए चुनावों ने बीजेपी ने 282 सीटें जीती थी। लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसे हिसाब से बीजेपी 2018 में 318 सीटें जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक अगामी आम चुनाव में बीजेपी को 36 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

सर्वे में पूछा गया कि 2019 में देश किसे पीएम के तौर पर देखना चाहता है? इसमें 53 फीसदी लोंगों की पहली पीएम मोदी थे। जबकि 23 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को , 7 प्रतिशत लोगों ने ममता बनर्जी को, 6 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव को, 5 प्रतिशत लोगों ने मायावती को, एक प्रतिशत लोगों ने अरविंद केजरीवाल को देश के पीएम के तौर पर देखते हैं।

सर्वे में तीसरा सवाल पूछा गया कि क्या आप सोचते हैं कि एनडीए दूसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेगी? इसके जवाब में 55 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया जबकि 45 फीसदी लोगों ने ना में जवाब दिया।

चार सालों में 30 फीसदी लोगों ने माना सरकार मे विश्वास बढ़ा

चार सालों में 30 फीसदी लोगों ने माना सरकार मे विश्वास बढ़ा

चौथे सवाल में पूछा गया कि पिछले चार वर्षों में आप अंतर विश्वास संबंधों को कैसे आंकते हैं? इसके जवाब में 30 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी विश्वास बढ़ा है। वहीं 32 फीसदी ने बताया कि उनका सरकार पर विश्वास स्थिर हैं। वहीं 23 प्रतिशत का सरकार में विश्वास कम हुआ है। जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

पांचवें सवाल में पूछा गया कि आप मोदी सरकार में अपनी नौकरी और आय़ सुरक्षा को लेकर कैसा महसूस करते हैं? 31 फीसदी लोगों ने कहा कि जैसा माहौल पांच साल पहले था वैसा ही अभी है, वहीं 37 प्रतिशत लोगों का मानना था कि एनडीए सरकार में सुधार हुआ है, जबकि 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वह पहले की अपेक्षा खराब हो गया है।

19 फीसदी लोगों ने माना मोदी सरकार में उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ

19 फीसदी लोगों ने माना मोदी सरकार में उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ

सर्वे के छठे सवाल में पूछा गया कि पिछले चार वर्षों से आपके जीवन स्तर पर कैसा असर पड़ा है? तो 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुधार हुआ है, 18 प्रतिशत लोगों ने माना कि थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। जबकि 23 प्रतिशत लोगों ने जैसा पहले था वैसा अभी है, वहीं 14 प्रतिशत ने बताया कि जीवन स्तर में गिरावट आई है और 11 प्रतिशत ने कहा जीवन स्तर बहुत नीचे गिर गया, 5 प्रतिशत ने कोई जवाब नहीं दिया।

सातवें सवाल में पूछा गया कि आप मोदी सरकार के पिछले चार सालों का कैसे अंकलन करते हैं ? तो 23 फीसदी लोगों ने अपना जवाब एक्सीलेंट में दिया, 26 प्रतिशत ने अच्छा बताया, 27 प्रतिशत लोगो ने औसत बताया, जबकि 24 फीसदी ने खराब बताया। इस सर्वे को टाइम्स नाऊ ने 9 मई से लेकर 22 मई के बीच किया था इसमें 13 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+