CAA Protest पर बोले अमित शाह, कांग्रेस के नेतृत्व वाली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग को सबक सिखाने का वक्त आ गया
CAA Protest पर बोले अमित शाह, कांग्रेस के नेतृत्व वाली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग को सबक सिखाने का वक्त आ गया
नई दिल्ली। नागरिकता बिल पर बढ़ते विवाद के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में हिंसा फैलाने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। अमित शाह ने दिल्ली की जनता से राजधानी में हिंसा फैलाने वाले दलों को आगामी विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने की अपील की।

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसा फैलाने वाली विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए खहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली दिल्ली की टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सीखाने का वक्त आ चुका है और उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अशांति के लिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जिम्मेदार है। अब वक्त आ गयचा है कि इनको दंड दिया जाए । अमित शाह ने कांग्रेस को नागरिकता कानून पर लोगों को गुमराह करने के लिए दोषी ठहराया और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर संसद में चर्चा हुई। किसी (विपक्षी पार्टियों) ने कुछ नहीं कहा, लेकिन संसद से बाहर आने के बाद अब ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने, लेकिन आज तक उनके वादे पूरे नहीं हुए। अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के वादे अभी भी पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं। केजरीवाल पर तंज करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल नई नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार को विकास विरोधी बताया।












Click it and Unblock the Notifications