मुंबई में स्टोर ओपनिंग के बाद कल पीएम मोदी से मिलेंगे टीम कुक, Apple को लेकर इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Tim Cook Meet PM Modi: मुंबई में स्टोर ओपनिंग के बाद टीम कुक बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में एप्पल साकेत का उद्घाटन कर

Tim Cook Meet PM Modi: देश के पहले एप्पल रिटेल स्टोर का आज यानी मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इसके बाद 20 अप्रैल यानी गुरुवार को दिल्ली में दूसरे स्टोर का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले एप्पल के सीईओ टीम कुक 19 अप्रैल को पीएम मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे।
रॉयटर्स के अनुसार, पीएम मोदी और टीम कुक की मुलाकात भारत पर एप्पल के बढ़ते फोकस के बीच होगी। विशेष रूप से भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। टीम कुक की यात्रा भारत के प्रति एप्पल की गंभीरता को दर्शाती है।
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2022 और फरवरी 2023 के बीच लगभग 9 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन भारत से निर्यात किए गए थे। इसमें से भारत सेलुलर और इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार iPhones का 50 प्रतिशत हिस्सा है।
टीन कुक कल मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुलाकात की। वहीं, बीकेसी में स्टोर की ओपनिंग से पहले एप्पल के मुखिया अंबानी के आवास पर भी पहुंचे।
टिम कुक मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया पहुंचे, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। मौके पर अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी एप्पल सीईओ टिम कुक को विदा करते दिखे।
मुंबई में एप्पल के स्टोर की ओपनिंग और टिम कुक के एंटिलिया जाने पर जी न्यूज की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार कुक और अंबानी के बच्चों के अलावा मुकेश अंबानी के राइट हैंड माने जाने वाले मनोज मोदी भी एंटिलिया में मौजूद रहे।
बता दें कि स्मार्ट डिवाइस की वाइड रेंज- स्मार्टवॉच, फोन, टैब, लैपटॉप, डेस्कटॉप पर्सनल कंप्यूटर के कारोबार में एप्पल दुनिया की शीर्ष कंपनी है। युवाओं के बीच इसके उत्पादों का काफी क्रेज दिखता है। लॉन्च होते ही मिलेंगे एप्पल उत्पाद लंबे इंतजार के बाद मुंबई में एप्पल का स्टोर खुलना बिजनेस वर्ल्ड में काफी पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। स्टोर की ओपनिंग के बाद भारत में एप्पल के ग्राहकों को भी नए उत्पाद लॉन्च होने के साथ मिल सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Apple Store: दिल्ली और मुंबई में पहली बार खुलने जा रहे एप्पल के दो नये स्टोर, जानें कब से कर पाएंगे शॉपिंग












Click it and Unblock the Notifications