Apple Store: दिल्ली और मुंबई में पहली बार खुलने जा रहे एप्पल के दो नये स्टोर, जानें कब से कर पाएंगे शॉपिंग
मुंबई में 18 अप्रैल से लोग शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं दिल्ली में 20 अप्रैल से शॉपिंग कर पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

Apple Store Open: दिग्गज टेक कंपनी और आईफोन निर्माता एप्पल ने मंगलवार यानी 11 अप्रैल को घोषणा करते हुए कहा कि वह दिल्ली और मुंबई में दो स्टोर खोलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में 18 अप्रैल को और दिल्ली में 20 अप्रैल को स्टोर खोले जाने की योजना है। 18 अप्रैल को मुंबई में खुदरा स्टोर Apple BKC स्टोर खोल रहा है।
Apple BKC भारत में कंपनी का पहला स्वामित्व वाला रिटेल स्टोर होगा। कंपनी ने दिल्ली में Apple साकेत नाम से दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में दूसरा स्टोर 20 अप्रैल यानी गुरुवार को खोला जाएगा। कंपनी ने कहा कि इसका डिजाइन दिल्ली के कई द्वारों से प्रेरित है, जिनमें से प्रत्येक शहर के इतिहास के एक नए अध्याय को दर्शाता है।
ऐप्पल ने एक बयान में कहा कि ये रिटेल स्टोर ग्राहकों को असाधारण सेवा मुहैया कराएगा। दिल्ली और मुंबई एप्पल के दो सबसे बड़े शहर हैं, जिनकी भारत में आईफोन की बिक्री में 11 प्रतिशत और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एप्पल बीकेसी स्टोर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए "मुंबई राइजिंग" नामक फ्री क्रिएटिव सेशन शुरू किया जाएगा। इसमें मुंबई के स्थानीय कलाकार भाग ले सकते हैं। मुंबई के संस्कृतियों के साथ जश्न मनाया जाएगा। यह 18 अप्रैल से गर्मियों तक चलेगा।
Recommended Video

Apple के अधिकारियों ने कहा कि भारत में iPhone की बिक्री के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इससे हमारे राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई है। Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने फरवरी 2023 में कंपनी के सम्मेलन के दौरान कहा था कि क्यूपर्टिनो टेक दिग्गज के लिए भारत एक "बेहद रोमांचक बाजार" है।
एप्पल दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन बाजार पर बहुत जोर दे रहा है। एप्पल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। लोग इस तरफ काफी झुक रहे हैं। कुक ने कहा कि हम इसे और किफायती बनाकर लोगों को इसके प्रति और आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Apple Layoffs: छंटनी की आंधी में एप्पल भी शामिल, कई कर्मचारियों को बाहर निकालने की बन रही योजना












Click it and Unblock the Notifications