स्वरा भास्कर के 'वजाइना लेटर' पर जारी है बवाल, एक और अभिनेत्री ने दी अपनी राय
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' देखने के बाद लिखे गए लेटर पर बहस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सुचित्रा कृष्णमूर्ती, विवेक अग्निहोत्री, संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बाद अब एक दिग्गज अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय दी है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' देखने के बाद लिखे गए लेटर पर बहस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सुचित्रा कृष्णमूर्ती, विवेक अग्निहोत्री, संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बाद अब एक दिग्गज अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय दी है। तिलोत्तमा शोम ने स्वरा भास्कर का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपनी राय रखने का बुरा हक है। तिलोत्तमा ने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती के कमेंट को बेहुदा बताया।

तिलोत्तमा ने किया स्वरा भास्कर का बचाव
तिलोत्तमा शोम ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि स्वरा ने बस अपने विचार व्यक्त किए थे। तिलोत्तमा ने कहा, 'मैं कहना चाहूंगी कि स्वरा ने बस फिल्म देखने के बाद अपने विचार व्यक्त किए थे। वो अपने विचार व्यक्त करने के लिए एकदम आजाद है।' उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मुद्दे पर उन्हें सबसे अजीह सुचित्रा कृष्णमूर्ती और विवेक अग्निहोत्री का कमेंट लगा।

सुचित्रा कृष्णमूर्ती और विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना
तिलोत्तमा शोम ने दोनों के कमेंट को घटिया और बेहुदा बताते हुए लिखा, 'सुचित्रा कृष्णमूर्ती और विवेक अग्निहोत्री जैसे लोगों की टिप्पणियां मुझे बहुत ही अजीब लगीं। स्वरा ने जिस संदर्भ में कहा था, वो उन्होंने पूरी तरह से बदल दिया।' तिलोत्तमा ने दोनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि एक ने कहा कि वो इसलिए अपनी राय नहीं रख सकतीं क्योंकि उन्होंने पर्दे पर वेश्या का रोल अदा किया है। ये एकदम घटिया है।

'स्वरा अपनी राय रखने के लिए फ्री हैं'
'मैं स्क्रीन पर एक वेश्या या धार्मिक कैरेक्टर अदा कर सकती हूं और फिर भी अपनी राय रखने की हकदार हूं। और निश्चित रूप से वजाइना जैसा महसूस करने के लिए बलात्कार होने की जरूरत नहीं है।' तिलोत्तमा ने आगे कहा कि स्वरा ने जो भी लिखा वो उनकी निजी राय थी और वो ऐसा करने के लिए बिल्कुल फ्री हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात का मतलब किसी और संदर्भ में निकालना है।

'पद्मावत' देखने के बाद स्वरा ने भंसाली को लिखा था खत
स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देखने के बाद उन्हें खुला खत्त लिखा है। इस खत्त में स्वरा ने भंसाली से कहा है कि औरतें चलती फिरती वजाइना नहीं। स्वरा ने अपने खत में लिखा था, 'महिलाएं चलती-फिरती वजाइना नहीं हैं। हां, महिलाओं के पास यह अंग होता है लेकिन उनके पास और भी बहुत कुछ है। इसलिए लोगों की पूरी जिंदगी वजाइना पर केंद्रित, इस पर नियंत्रण करते हुए, इसकी हिफाजत करते हुए, इसकी पवित्रता बरकरार रखते हुए नहीं बीतनी चाहिए।'
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications