Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TikTok स्‍टार सोनाली फोगाट को दीदी-जीजा ने जमकर पीटा, लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Recommended Video

    Tik Tok गर्ल Sonali Phogat से मारपीट, जान से मारने कि मिली धमकी। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर सीट से चुनाव लड़ चुकीं टिकटॉक स्‍टार सोनाली फोगाट के साथ मारपीट हुई है। इतना ही नहीं सोनाली को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। आरोप किसी और पर नहीं बल्‍कि सोनाली की बहन और उसके पति (जीजा) पर है। सोनाली फोगाट की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने उसके जीजा और बहन के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वही इस मामले में ना तो खुद भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट और ना ही उनके बहन-बहनोई खुलकर कुछ बोल रहे हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

    शिकायत में दिए गए दीदी-जीजा का नंबर ऑफ

    शिकायत में दिए गए दीदी-जीजा का नंबर ऑफ

    फतेहाबाद सदर पुलिस को दी शिकायत में टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो 28 अक्तूबर को अपने पिता से मिलने फतेहाबाद के गांव भूथनकलां पहुंची थीं। इसी दिन उसकी बहन रूकेश व बहनोई अमन पूनियां भी गांव आए हुए थे। सोनाली फोगाट का कहना है कि उसकी बहन और बहनोई ने उसके साथ झगड़ा और गाली-गलौज की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सोनाली फोगाट ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहन और बहनोई के फोन नंबर भी उपलब्ध करवाए हैं, लेकिन नंबर स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। हालांकि शिकायत में झगड़े की वजह के बारे में कोई बात नहीं लिखी गई है।

    टिकटॉक पर हैं सोनाली के लाखों फॉलोअर्स

    टिकटॉक पर हैं सोनाली के लाखों फॉलोअर्स

    भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट अपने टिक टॉक वीडियो के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और इनकी प्रसिद्धि को देखते हुए ही भाजपा ने इस बार उन्हें आदमपुर से विधानसभा सीट से चुनाव का टिकट दिया था। सोनाली ने दिग्गज कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्रोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। महज 15 दिनों के प्रचार में उन्हें 35 हजार से अधिक मत मिले थे, लेकिन वो अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सकी थीं।

    सोनाली ने क्‍या बताया पुलिस को

    सोनाली ने क्‍या बताया पुलिस को

    सोनाली का आरोप है कि उसके घर पर उसकी बहन और जीजा ने उससे मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने सोनाली फोगाट की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि सोनाली फोगाट आदमपुर विधानसभा के दौरान टिक टोक गर्ल के नाम से सुर्खियों में आईं थी। आदमपुर से बीजेपी की टिकट मिलने के बाद उनके टिक टोक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। यह भी बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट व उनकी बहन के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है और इसी को लेकर यह झगड़ा हुआ है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+