बिना हेलमेट वाला बदमाश बताएगा, कौन है TikTok सेलेब्रिटी मोहित मोर का हत्यारा
नई दिल्ली। TikTok ऐप पर प्रसिद्ध सेलेब्रिटी मोहित मोरी की नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके जघन्य हत्या कर दी गई। मोहित मोर एक जिम ट्रेनर था और जिस वक्त उसे गोली मारी गई वो एक फोटो स्टेट की दुकान पर आया था। मोहित को अज्ञात हमलावरों ने 13 गोलियां मारी जिसमें से 5 गोलियां उसके सीने में लगी। मोहित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी उसके कब्जे में होंगे।

हेलमेट पहन रखा था हमलावरों ने
मोहित मोर (27) हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला था। शाम करीब पांच बजे मोहित शनि मंदिर वाली गली में फोटो स्टेट की दुकान में आया था। दुकानदार को कागजात देकर वह सोफे पर बैठ गया। इसी दौरान तीन हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था। तीसरा बदमाश गेट पर खड़ा रहा। हेलमेट पहने बदमाशों ने मोहित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दुकानदार किसी तरह बचकर निकल गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश का चेहरा साफ दिखा
पुलिस अधिकारियों ने दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एक फुटेज में बदमाशों का चेहरा साफ तौर पर दिख रहा है। इसमें बदमाश दुकान के भीतर जाते हुए और वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलते दिख रहे हैं।

गैंग वायलेंस या फिर आपसी रंजिश
पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि इसमें गैंग वायलेंस का भी हाथ हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि वह मोहित मोर का इंस्टाग्राम और TikTok अकाउंट भी चेक किया जा रहा है। साथ ही कॉल डाटा रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि सोशल मीडिया या व्यक्तिगत जीवन में उनकी किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं रही है। पुलिस ऑफिसर ने यह भी कहा कि फौरी तौर पर देखने पर यह पता चलता है कि कुछ पैसों का विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications