नेशनल पार्क में सफेद बाघ ने खाना देने गए केयर टेकर को मार डाला
बैंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु के बनरघट्टा नेशनल पार्क में एक सफेद बाघ ने 40 साल के व्यक्ति पर हमला कर उसे मार गिराया। मृतक का नाम अंजी था और वो पास में ही हक्की पिक्की कॉलोनी में रहता था। करीब एक हफ्ता पहले ही उसे पार्क के कार्यवाहक (केयर टेकर) के पद पर अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। इस संबंध में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बाघों के बाड़े में तीन गेट हैं। जिनमें से हर सुबह एक गेट खोला जाता है जिससे कि बाघ सफारी में जा सकें।

शाम को जानवरों के लौट आने के बाद गेट बंद कर दिया जाता है। शनिवार की शाम करीब 7 बजे अंजी बाघों को खाना देने और ये चेक करने गया था कि सभी बाघ वापस लौटे हैं या नहीं। नेशनल पार्क के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इसी दौरान गेट बंद करने में अंजी ने देरी कर दी और एक बाघ उसपर हमला कर बैठा। बाघ अंजी को घसीट कर सफारी एरिया में ले गया और चीर डाला।
रविवार को शव बरामद होने के बाद नेशनल पार्क के अधिकारी सकते में आ गए और फौरन सफारी को बंद करा दिया गया। वन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और फिर बाघ को बाड़े में बंद किया गया। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक नेशनल पार्क का सफारी एरिया फिलहाल के बंद कर दिया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications