छोटे बाघ का मां से गले लगते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- मां-बेटे में ऐसा लाड नहीं देखा

नई दिल्ली। जंगल में रहने वाले जानवरों के कई इस तरह के वीडियो अक्सर सामने आते हैं, जिनमें जानवरों की जिंदगी के अलग तरह के पहलू दिखते हैं। एक बाघिन का अपने छोटे बच्चे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आक्रमक माने जाने वाले इस जानवर इस वीडियो में जिस तरह से एक दूसरे के लिए प्यार दिखा रहे हैं। उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

मां के लिए प्यार लुटा रहा नन्हा बाघ

मां के लिए प्यार लुटा रहा नन्हा बाघ

वायरल हो रहे इस वीडियो में नन्हा सा बाघ अपनी मां बाघिन के साथ दिख रहा है। आधे मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघिन लेटी हुई है और उसका नन्हा बच्चा उस पर प्यार लुटा रहा है। मां भी बच्चे को प्यार कर रही है। नन्हा बाघ अपनी मां के पास जाता है और उसे प्यार से गले लगाता है। वो अपनी मां को गले लगाकर उससे अपना प्यार जताता है तो मां भी अपने बच्चे से प्यार जताती है।

हजारों लोग कर चुके लाइक

हजारों लोग कर चुके लाइक

नन्हे बाघ के अपनी मां के साथ इस प्यारे वीडियो को भारतीय वन सेवा में अफसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने बुधवार को शेयर किया था। ये वीडियो यूजर्स को इतना पंसद आया कि अब ये वायरल हो गया है। हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर चुके हैं।

वीडियो पर आ रही कई तरह की प्रतिक्रियाएं

नन्हे बाघ के अपनी मां के गले लगते इस वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस इस वीडियो को देखकर सभी को अपने बचपन और मां की याद आ जाएगी। एक और यूजर ने लिखा कि ये मां का प्यार है, ये ऐसा ही होता है और बिना शर्त किया जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जानवरों के भी भावनाएं होती हैं, हमें ये नहीं समझना चाहिए कि वो सिर्फ लड़ते ही रहते हैं।

किसानों को एक इंच पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+