Pulwama Encounter: सेना की बड़ी कामयाबी, पुलवामा में ढेर हुआ था JeM सरगना मसूद अजहर का भतीजा
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुए एनकाउंटर में दो सेना के जवान शहीद हो गए हैं। पुलवामा के अगलार कंडी में लांस लाइक नाइक वीपी सिंह व 44वीं राष्ट्रीय राइफल्स के श्याम सुंदर की भी मौत हो गई। सेना ने तीन आतंकियों को भी इस एनकाउंटर में मार गिराया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि इन तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद गोलीबारी थम गई थी। पुलिस के अनुसार इस एनकाउंटर में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। तारिक अहमद इस एनकाउंटर में घायल हो गए हैं, उन्हें गोली लगी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे।

सेना के एनकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भतीजे तल्हा रशीद की मौत हो गई है। जिन दो अन्य आतंकियों को सेना ने मार गिराया है उसमे एक डिविजनल कमांडर मोहम्मद भाई व दूसरा आतंकी वसीम है जोकि पुलवामा का ही रहने वाला है। आतंकियों के पास से दो एके-47 व एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
सेना ने को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद से सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। सेना ने आईबी के इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सेना के अधिकारी ने बताया कि फायरिंग खत्म हो गई है लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
जब सुरक्षाकर्मी उन इलाकों में पहुंचे जहां आतंकी छिपे थे तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस एनकाउंटर के दौरान इलाके में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह को नहीं फैलाया जाए। गौरतलब है कि 2 नवंबर को सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। एक आतंकी की मौत के बाद पुलवामा के पंपोर इलाके में एनकाउंटर खत्म हो गया था।
इसे भी पढ़ें- घाटी में बातचीत की राह में फिर से रोड़ा बने आतंकी, नहीं चाहते हैं शांति












Click it and Unblock the Notifications