2000 के नोट पर RBI का दावा फेल, 42 लाख के नकली नोट बरामद
2000 रुपये के नोट को लेकर आरबीआई और केंद्र सरकार ने भी दावा किया था कि इसकी कॉपी करना आसान नहीं होगा। हालांकि नोट जारी होने के कुछ ही दिन बाद नकली नोट भी बाजार में आ गए।
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर 2000 रुपये ने नोट को लेकर किए गए तमाम दावों को झूठा साबित करते हुए तीन लोगों ने इसके भी जाली नोट तैयार कर लिए। मोहाली पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को 2000 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि तीन लोग 2000 रुपये के नकली नोट लेकर जा रहे हैं। पुख्ता सूचना पर तीनों को धर दबोचा गया। उनके पास 42 लाख रुपये के 2000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।
2000 रुपये के नोट को लेकर आरबीआई और केंद्र सरकार ने भी दावा किया था कि इसकी कॉपी करना आसान नहीं होगा। हालांकि नोट जारी होने के कुछ ही दिन बाद नकली नोट भी बाजार में आ गए। कई जगहों पर लोगों ने 2000 के नोट की कलर फोटो कॉपी भी चला दी।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ की जा रही है कि उन्हें ये नोट कहां से मिले और कहां लेकर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications